Breaking News

बिग ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में भाजपा सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने किया विरोध

भाजपा ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2023)

हैदराबाद। पुलिस ने एसएससी पेपर लीक मामले में भाजपा सांसद को गिरफ्तार कर लिया है। आधी रात में ये गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के समय सासंद को पुलिस अधिकारियों ने घसीटे जाने की तस्वीरें सामने आई है। भाजपा ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात पेपर लीक मामले में तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार को उनके करीमनगर स्थित आवास गिरफ्तार किया गया। उनके समर्थकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन काफी देर चली खींचतान के बाद पुलिस अधिकारी बंदी संजय को गाड़ी में बिठाने में कामयाब रहे और उन्हें थाना ले गए।

इस गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने आज दी।‌ उन पर पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और वे 5वें आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस बंदी संजय को मेडिकल टेस्ट के लिए जनगांव स्थित हॉस्पिटल में ले गई।

वहां अस्पताल के बाहर भी भाजपा समर्थकों ने पुलिस की उस कार को रोकने की कोशिश की, जिसमें बंदी संजय को बैठाया गया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। उन्हें नलगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बंदी संजय के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर भाजपा के राज्य महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को हिरासत में लिया। उन्हें उनके घर से अवैध रूप से पकड़ा गया है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-