@शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल 2023)
काशीपुर। पूजा सिंह जी हां,ये वो नाम है जिस नाम की महिला को काशीपुर की महिला कांग्रेस नेता तलाश रहीं हैं। कौन है पूजा सिंह?ये सवाल शहर के कांग्रेसी नेताओं के लिए एक ऐसी पहेली बन गया है जिसका उत्तर किसी को नहीं पता।एक दूसरे से पूछ रहे हैं।
आपको हम बताते हैं कि आखिर मामला क्या है? दरअसल प्रदेश कांग्रेस की ओर से महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक सूची जारी की है इस सूची में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न महानगर अध्यक्ष की घोषणा भी की गई है। सूची में काशीपुर महानगर अध्यक्ष पर पूजा सिंह को मनोनीत किया गया है। अब जैसे ही ये सूची प्रकाशित हुई तो काशीपुर के कांग्रेसजन यह नहीं समझ पा रहे कि ये पूजा सिंह है कौन?कई महिला कांग्रेस नेत्रियों से शब्द दूत ने पूजा सिंह के बारे में जानकारी लेनी चाही लेकिन कोई भी इस नाम से वाकिफ नहीं है।
कांग्रेस के व्हाट्स एप ग्रुपों में सब एक दूसरे से पूछ रहे हैं लेकिन जबाब किसी के पास नहीं है। बहरहाल एक अनजान चेहरे के रूप में काशीपुर में महिला कांग्रेस काम करेगी। हालांकि एक महिला कांग्रेस नेत्री का कहना है कि हो सकता है ये टाइपिंग मिस्टेक भी हो सकती है। जो भी हो आज कांग्रेस की इस नाम को लेकर काफी किरकिरी हो रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
