Breaking News

सावधान: सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हो रहा झूठा वीडियो वायरल,मेरठ में युवक की पिटाई के नाम पर दो साल पुराना वीडियो कर रहे शेयर, काशीपुर में भी किया गया शेयर,मेरठ पुलिस ने दी चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2023)

मेरठ। मुस्लिम युवक की पिटाई का कथित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को कुछ लोग विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप में पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो को मेरठ का बताया जा रहा है। साथ ही दावा किया गया है कि “मेरठ जिले का नसीबूद्दीन नाम का एक युवक एकतरफा प्यार में निशा जाट नाम की लड़की को बलैकमेल कर बार-बार उठा लेने की धमकी दे रहा था। कभी तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा था. जैसे ही लड़की ने अपने भाईयों को मामले से अवगत कराया लड़की के भाई और उसके दोस्तों ने खान साब को ही अगवा उसे सबक सिखाया.” वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों ने एक लड़के को पकड़ा है और एक दूसरा युवक उसे डंडे से पीट रहा है।

इस वायरल वीडियो का सच हम आपको बताते है।  इस वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई लेना-देना ही नहीं है। ये वीडियो मध्य प्रदेश का है। ये वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल का है और करीब दो साल पुराना है। यूपी पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। मेरठ पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसे तमाम दावों को खारिज किया है।

पुलिस ने ट्वीट किया- “अवगत कराना है कि सोशल मीडिया पर कुछ युवा द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो मेरठ का बताकर फैलाया जा रहा है। मेरठ पुलिस वीडियो का खंडन करती है। उक्त वीडियो का संबंध जिला भोपाल (मध्य प्रदेश) से है। कृपया भ्रामक खबर न फैलाएं। अन्यथा ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि काशीपुर में भी व्हाट्स एप ग्रुप में इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-