Breaking News

बड़ी खबर: रेलवे स्टेशन पर युवक से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद, पूछताछ जारी

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2023)

चंदौली। एक युवक के पास से रेलवे स्टेशन पर तलाशी में डेढ़ करोड़ रुपए मिलने से यहां सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर  पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक के बैग से 1.5 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। युवक का नाम रमेश दास बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ निवासी युवक ने पुलिस को बताया यह पैसा उसे दिल्ली के करोल बाग निवासी आशीष अग्रवाल ने दिया है।

डीएसपी कुंवर प्रभात सिंह वाराणसी मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि रमेश पैसे को हावड़ा पहुंचाने वाला था। उसे आशीष अग्रवाल द्वारा एक टोकन दिया गया था जिसका मिलान कर वह हावड़ा में पैसे की डिलीवरी करने वाला था। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है और अधिक जानकारी के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ‌सिंह के नेतृत्व में स्टेशन और सर्कुले‌टिंग एरिया में लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर सीढ़ियों के पास ट्रॉली बैग लिए एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर बैंग से दो हजार और पांच सौ रुपये की गड्डियां मिली।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-