दस वर्षीय बालिका की बहादुरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
@शब्द दूत ब्यूरो (10मार्च 2023)
पुणे। रात के आठ बजे एक बुजुर्ग महिला अपनी दो पोतियों के साथ बाजार से घर लौट रही थी कि एकाएक एक स्कूटी सवार उनके गले से चेन छीनने की कोशिश करता है तभी बुजुर्ग महिला की दस वर्षीय पोती बदमाश से भिड़ गई और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। बालिका की बहादुरी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर के मॉडल कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला रात करीब 8 बजे एक बुजुर्ग महिला अपनी 2 पोतियों के साथ घर लौट रही थी। तभी एक स्कूटी सवार उनके गले से चेन छीनने लगा बुजुर्ग महिला आरोपी शख्स का हाथ पकड़ लेती है और उसे मारने लगती है। महिला के साथ खड़ी 10 साल की बच्ची भी आरोपी पर टूट पड़ती है और हाथ में लिए बैग से मारने लगती है। आरोपी शख्स खुद को घिरता देख मौके से फरार हो गया। सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal