Breaking News

बिग ब्रेकिंग: सड़क किनारे खड़ी बस में ट्राले ने मारी टक्कर,आठ मजदूरों की मौत,20 घायल

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च 2023)

अंबाला। एक भीषण सड़क हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आज सुबह तड़के साढ़े चार बजे ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 344 चंडीगढ़ यमुनानगर पर स्थित गांव ककड़ माजरा के नजदीक हुआ।

जानकारी के अनुसार बरेली उत्तर प्रदेश से बद्दी हिमाचल प्रदेश जा रही एक डबल डेकर बस गांव ककड़ माजरा के नजदीक सड़क किनारे खड़ी थी तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राला उसे टक्कर मारते हुए हाइवे पर बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरह पलट गया।  ये हादसा इतना भीषण था कि वहां हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जिनमें महिलाएं व एक बच्चा भी बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग दो से तीन साल बताई जा रही है।इसमें से 7 अंबाला छावनी तो कुछ अंबाला सिटी व पंचकूला रेफर हुए। ताकि सभी जगह व्यवस्था बनी रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-