Breaking News

ये भी जानिये: पुलिस कार्रवाई में प्रयोग होने वाले कुछ खास शब्द और उनके अर्थ, “पतारसी” और “हिकमत अमली”

@शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी 2023)

बीते डेढ़ सौ सालों से भारतीय दंड संहिता में आज भी उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल होता है जिन्हें आम आदमी के लिए समझना काफी मुश्किल है। बता दें कि अधिकांश शब्द उर्दू भाषा के हैं।

आईपीसी 1860 में बनी थी।उसी समय इन शब्दों को भारतीय दंड संहिता में इस्तेमाल करना शुरू किया गया था। तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया लेकिन भारतीय दंड संहिता के ये शब्द नहीं बदले गये।

आईये आज आपको इन शब्दों से परिचित कराते हैं। यहां ये गौरतलब है कि उस समय इस भाषा के शब्दों को हिंदुस्तान की भाषा कहा जाता था।

जिरह , मुल्तवी, इस्तगासा, तलवी आदि शब्दों का अर्थ समझने में आम आदमी को काफी मुश्किल होती है। आगे देखिए कुछ खास शब्द जो आज भी प्रचलित हैं।

गुनाहे किताब-यह उर्दू का शब्द है। इसका उपयोग अपराध के लिए किया जाता है। अंग्रेजी में इसे क्राइम कहते हैं।
पतारसी-अपराध की विवेचना में इस शब्द का उपयोग होता है। इसका मतलब है कि अपराध को ज्ञात करने के प्रयास जारी हैं।
रोजनामचा आम-यह पुलिस का सबसे सीक्रेट दस्तावेज होता है। इस रजिस्टर में थाने की हर गतिविधि लिखी होती है।
हिकमत अमली-केस की बारीकी से छानबीन करने को हिकमत अमली कहते हैं। इसे अंग्रेजी में टेक्टफुल डीलिंग कहते हैं।
देहाती नालसी-किसी भी थाने में जीरो पर प्रथम सूचना पत्र को देहाती नालसी कहते हैं।
खात्मा-जब चालान की फाइनल रिपोर्ट में कोई सुराग नहीं मिलता, तो खात्मा हो जाता है। इसे एफआर लिखा जाता है।
खारिजी-जब चालान की फाइनल रिपोर्ट में यह साबित होता है कि रिपोर्ट झूठी है, तो खारिजी हो जाती है। इसे ईआर लिखा जाता है। इसमें झूठी रिपोर्ट करने वाले पर आईपीसी के सेक्शन 182 और 211 के तहत मुकदमा दर्ज होता है।
हवाले साना-संदर्भित प्रविष्टि इसका प्रयोग रोजनामचा में किया जाता है। जब भी पुलिस किसी कार्रवाई के लिए जाती है, तो उसकी रवानगी डालने को हवाले साना लिखा जाता है।

माल वाजयाफ्ता-अपराधी से माल बरामद होने को माल वाजयाफ्ता कहा जाता है।
इन उर्दू शब्दों के हिंदी और अंग्रेजी अर्थ भी देखिए…
मुचलका-बंधपत्र-बांड।
जमानत-प्रतिभूति-बेल।
इश्तिहार-उद्घोषणा-डिक्लेयरेशन।
तहरीर-पत्र-लेटर।
हिरासत-गिरफ्तारी-अरेस्टिंग।
फरियादी-प्रार्थी-कंपलेंटेंट।
मुल्जिम-आरोपी-एक्यूज्ड।
मुलाजिम-कर्मचारी-एम्प्लाई।
कोर्ट में जो शब्द प्रयोग होते हैं वह भी देखिए-

उर्दू-हिन्दी-अंग्रेजी
इस्तगासा-परिवाद-कंपलेंट।
मुल्तवी- स्थगित-एडजॉर्नड।
जिरह- प्रति परीक्षण- क्रास।
इजरा- क्रियान्वयन -एक्जीक्यूशन।
तलवी-सूचना प्रेषित-प्रोसेस फॉर नोटिस।
किता-संख्या-नंबर।
साहिल-पक्षकार-पार्टी।
प्यादा-सूचना कर्मचारी-प्रोसेस सर्वर।
हाजिर-उपस्थित-प्रेजेंट।
मुंसिफ-दीवानी-सिविल।
फौजदारी-आपराधिक-क्रिमिनल।
जाहिर-खुली सूचना-ओपन इन्फार्मेशन।
सबब-कारण-रीजन।
दरख्वास्त-आवेदन-एप्लीकेशन।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-