Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनावी रैली की अनुमति नहीं दी, स्टेडियम में 24 फरवरी को होनी है,खेल विभाग का फैसला

@शब्द दूत ब्यूरो (20 फरवरी 2023)

पीएम मोदी को मेघालय के खेल विभाग ने  आगामी 24 फरवरी को होने वाली  रैली की अनुमति नहीं दी। रैली स्टेडियम में होनी थी।उधर भाजपा ने  आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर राज्य में ‘भाजपा ज्वार’ को थामने की कोशिश कर रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल टेम्बे के मुताबिक खेल विभाग ने सूचित किया है कि स्टेडियम में इतनी बड़ी सभा आयोजित करना उचित नहीं होगा क्योंकि निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है और आयोजन स्थल पर रखी सामग्री असुरक्षित हो सकती है। 127 करोड़ रुपये की लागत से बने स्टेडियम के लिए 90 फीसदी फंड केंद्र ने जुटाया था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने पिछले साल 16 दिसंबर को किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि वह हैरान हैं कि उद्घाटन के दो महीने बाद ही स्टेडियम को अधूरा और प्रधानमंत्री की रैली के लिए अनुपलब्ध कैसे घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘क्या कोनराड संगमा और मुकुल संगमा हमसे (भाजपा) डरे हुए हैं? वे मेघालय में भाजपा की लहर को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आप पीएम की रैली को रोकने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन राज्य की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी को समर्थन देना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-