Breaking News

बड़ी खबर:: एसडीएम की पत्नी से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, देखिए वीडियो कैसे दिया वारदात को अंजाम

बाइक सवार बदमाशों के धक्के से वह जमीन पर गिर गिर गई।

@शब्द दूत ब्यूरो (14 फरवरी 2023)

गाजियाबाद। अज्ञात बदमाशों ने उपजिलाधिकारी की पत्नी से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

गाजियाबाद के इंदिरा पुरम थाना सेक्टर नौ में  फर्रुखाबाद के एसडीएम संजय सिंह की पत्नी अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह 11.28 बजे दूध लेने गई थीं। वह घर से 50-60 मीटर दूर दुकान से दूध लेकर लौट रही थीं।

इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने चेन झपट ली। बदमाश धक्का देकर फरार हो गए। उनका दूध का पैकेट भी दूर जाकर गिरा। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने उन्हें उठाया और उनकी मदद की। गले में खरोंच आई है और घुटने में भी चोट लगी है। उन्होंने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी गई।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-