Breaking News

बड़ी खबर: मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बेखौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

@शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2023)

मेरठ।  यहां  लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र शकूर नगर निवासी एक युवक की नकाबपोश  बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात की है।

मृतक साजिद उम्र 22 साल पुत्र शाहिद मेडिकल स्टोर का मालिक था। जानकारी के अनुसार रात लगभग साढ़े दस बजे अज्ञात नकाबपोश आये और साजिद के ऊपर फायरिंग करते हुए ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाई। हत्या के बाद बेखौफ बदमाश पैदल  ही मौके से फरार हो गए। गोली लगने से मौके पर साजिद की मौत हो गई। शोरशराबा सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा बेटा खून से लथपथ पड़ा था। फौरन इलाज के लिए केएमसी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक साजिद दवा व्यापारी था। 2 महीने पहले ही साजिद ने लिसाड़ी गेट के घंटे वाली गली में आरएस मेडिकल स्टोर नाम से अपना दवा स्टोर खोला था। साजिद ने यह दुकान किराए पर ली थी।

हत्या के पीछे क्या वजह थी। पुलिस इसका पता लगा रही है।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-