Breaking News

बड़ी खबर:देहरादून में बेरोजगार युवाओं का हल्ला बोल, डीएम ऑफिस में घुसे प्रदर्शनकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी, 2023)

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने गांधी पार्क में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों और छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए पहले से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है।

देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में ह्ल्द्वानी में युवाओं ने गीता पाठ शुरू कर दिया। वहीं युवा कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंक विरोध जताया। राजधानी देहरादून में बेरोजगार युवा डीएम ऑफिस में घुस गए। डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को छावनी में तब्दील कर दिया।

बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-