Breaking News

बड़ी खबर :देवभूमि पर्वतीय महासभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित 12 मार्च को होगा मतदान , यहाँ देखिए पूरा कार्यक्रम, अध्यक्ष समेत सात पदों पर होगा चुनाव

@शब्द दूत ब्यूरो) 02 फरवरी 2023)

काशीपुर। देवभूमि पर्वतीय महासभा की नई कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष समेत सात पदों के लिये चुनाव 12 मार्च को होगा।

चुनाव अधििकारियों ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर  दिये हैं। चुनाव की सभी प्रकियाएं कूर्माचल कालोनी स्थित देवभूमि पर्वतीय महासभा में होंगी।

चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि 10 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 फरवरी को आपत्ति निराकरण व 12 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। बताया कि 25 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगी।

जबकि नामांकन जमा करने की  अंतिम तिथि 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से  दोपहर एक बजे तक रहेगी। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच तथा प्रत्याशियों की सूची
का प्रकाशन किया जाएगा। 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दो बजे तक आपत्तियों का निराकरण कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। पांच मार्च को नाम वापसी तथा 12 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।  तीन बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-