Breaking News

रात के अंधेरे में सफेद साड़ी में लिपटा साया जब अचानक हो गायब, देखिए रहस्यमय वीडियो

सफेद साड़ी में लिपटे साये का रहस्य पता नहीं चल पाया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी 2023)

अलीगढ़।  बन्नोदवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है। 28 सेकेंड के सीटीटीवी फुटेज में दिख रहा रात के अंधेरे में एक सुनसान पड़ी गली में एक घर के बाहर की लाइट जल रही है। अचानक एक घर के सामने एक साया प्रकट होता है, जो कि सफेद साड़ी जैसे कपड़ों में दिखाई पड़ रहा है। धीरे-धीरे वह साया गली के दूसरे छोर की तरफ जाने लगता है और अचानक एक बार फिर वह ओझल हो जाता है। जिन्न की तरह साया कहां से प्रकट हुआ और कहां गायब हो गया इसका रहस्य अभी तक बरकरार है।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सीटीटीवी फुटेज को छेड़छाड़़ के बाद भी जारी किया गया हो सकता है। इस सीटीटीवी फुटेज के साथ कुछ लोगों की आवाजें भी आ रही हैं, जिससे इस सीटीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर :शब्द दूत इस सीसीटीवी फुटेज की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता है।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-