Breaking News

दुखद :पत्रकार के पुत्र की लोहे की छड़ों से पीटकर हत्या, लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी निलंबित, लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद वहाँ लोगों में काफी आक्रोश है।

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी 2023)

प्रतापगढ़। बेखौफ बदमाशों ने कार में टक्कर लगने के बाद पत्रकर केके पुत्र की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। मामले में पूर्व ग्राम प्रधान सहित सात लोगों को नामजद किया है। थाना प्रभारी को लापरवाही के चलते उच्चधिकारियों ने निलंबित कर दिया है।

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सदर अमरनाथ गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के पत्रकार उमेश पांडे के 20 वर्षीय पुत्र विशाल की बुधवार देर रात बाघराय थाना क्षेत्र के अतरसुई बदली का पुरवा गांव में कार से टक्कर मारकर और लोहे की छड़ से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।उन्होंने बताया कि हत्या किन कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों जांच की जा रही है। इस मामले में पूर्व ग्राम प्रधान रंग बहादुर समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बाघराय थाने के प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौके पर आने की मांग करते हुये कहा कि जब तक वह नहीं आयेंगे अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-