Breaking News

ब्रेकिंग :लखनऊ में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका, तीन शव बरामद

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2023)

लखनऊ । यहाँ आज देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

राजधानी के हजरतगंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर कर गिर गई है। लोगों का कहना है कि इमारत के गिरने से एक बड़ा धमाका हुआ। आलिया अपार्टमेंट नामक इस इमारत में दो दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य में जुट गई है। अभी तक तीन लोगों के शव मिले हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंच गये हैं। उन्होंने बताया कि कि तीन शव बरामद हो चुके हैं। पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजी गई है। जेसीबी मौके पर है और मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गई है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य जारी रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घायलों को तुरंत समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-