Breaking News

सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने पत्रकार पर हेलमेट फेंक कर मारा, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

पुलिस ने दोनों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2023)

मऊ। पत्रकार के सवाल पूछने से गुस्साए चिकित्सक ने हेलमेट फेंक कर मारने की कोशिश की। जबकि डाक्टर का कहना है कि पत्रकार जिस वक्त पहुंचे थे वह भोजन कर रहे थे।  पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया है।

घटना सदर अस्पताल मऊ की बताई जा रही है। वहीं घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मऊ के एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि, उक्त घटना दो दिन पहले की है।  डॉक्टर का आरोप है कि वे भोजन कर रहे थे तभी एक पत्रकार वहां पहुंचे और उन्होंने वीडियो बनाना और कुछ बातें जो उचित नहीं थी वो कहना शुरू किया। इसके लिए उन्हें रोका गया पर वे नहीं रुकें जिस पर डॉक्टर ने उन्हें गुस्से में हेलमेट फेंककर मारा।

उधर पत्रकार का  आरोप है कि उनका मोबाइल छीना गया, दोनों पक्ष की तरफ से मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-