Breaking News

बड़ी खबर :स्टेशन रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर व्यापारी से 12 लाख रूपये लूटे,वारदात के बाद हुये फरार, व्यापारियों में आक्रोश

बदमाशों ने व्यापारी के पुत्र के साथ मारपीट की।

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2023)

बहराइच। बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे एक व्यापारी के पुत्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर 12 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए । दिन दहाड़े हुई लूट की इस घटना से शहर में सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार भूप गंज बाजार निवासी थोक गल्ला व्यवसाई मुरारी लाल अग्रवाल खाद्य पदार्थों के बड़े व्यापारी हैं। रविवार की छुट्टी की वजह से दो दिन की बिक्री का रुपया जमा कराने उनका पुत्र गौरव बैंक में जा रहा था। साइकिल से गौरव जब स्टेशन रोड पर पहुंचा तो 11 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गौरव की कनपटी पर पिस्टल लगाकर रूपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों ने गौरव की पिटाई भी की जिससे वह घायल हो गया।

दिन दहाड़े शहर में हुई लूट की वारदात से शहर के तमाम व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गये। व्यापारी पुत्र ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि जांच चल रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-