Breaking News

काशीपुर में गणतंत्र दिवस पर बुजुर्गों को दिया जायेगा “केडीएफ स्वतंत्रता रत्न” सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2023)

काशीपुर । गणतंत्र दिवस पर  “केडीएफ़ स्वतंत्रता रत्न” सम्मान से काशीपुर के बुजुर्गो को अलंकृत किया जायेगा।
आज़ादी के अमृतमहौत्सव के 76 वे वर्ष के स्गणतंत्र दिवस पर काशीपुर में स्वतंत्रता से पूर्व जन्मे नगरवासियो को काशीपुर डेवलपमेंट फोरम, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मिल कर अपने इन बुजुर्गों को सम्मान देने का निर्णय लिया है।

यह कार्यक्रम  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुबह 11 बजे गोबिन्द बल्लभ पन्त इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित  15 अगस्त 1947 से पूर्व जन्मे बुजुर्गो को “ केडीएफ़ स्वतंत्रता रत्न” सम्मान से अलंकृत करने का फ़ैसला लिया गया। पन्त इंटर कॉलेज में एक बैठक में जिसमे पन्त कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अजय शंकर कोशिक, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष हरीश कुमार, महामंत्री एवम् उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी  चन्द्र भूषण डोभाल, श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय , चक्रेश जैन ,शरत् गोयल, राजीव घई उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में कुछ बुजुर्ग आज़ादी से अब तक देश की बदलती परिस्थितियों पर अपने विचारों के साथ साथ 76 वर्षों में काशीपुर और काशीपुर के भविष्य के लिये क्या सोचा था कैसा पाया पर भी अपने विचार रखगें। नशामुक्त ख़ुशहाल काशीपुर बनाने के लिये बुजुर्गो का मार्गदर्शन भी लिया जायेगा। सभी परिवारों से अपील की गई की वो अपने इन बुजुर्गो का रजिस्ट्रेशन करवाये व उन्हें अवश्य पंत कॉलेज २६ जनवरी को ११ बजे में ले कर पहुँचे। यह कार्यक्रम जन सामान्य में देश प्रेम की भावना को जागृत करने में सहायक होगा ।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-