Breaking News

सेंचुरी पेपर मिल प्रदूषण की जांच को डीएम ने गठित की कमेटी

नैनीताल। सेंचुरी पेपर मिल द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की जांच के लिए जिलाधिकारी ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह समिति 15  सितंबर तक  इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि लंबे समय से बिंदुखत्ता के लोग  जल , वायु व ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।  वह घोड़ा नाला पश्चिमी राजीव नगर बिंदुखत्ता ,लालकुआं आदि क्षेत्र में  पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बिंदुखत्ता ने जिलाधिकारी नैनीताल के निर्णय का स्वागत किया है। समिति में प्रभागीय वन अधिकारी पूर्वी तराई, उपजिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रदूषण बोर्ड, तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को नामित किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देश में चीनी निर्यात पर तत्काल रोक: 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा प्रतिबंध

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 मई  2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-