Breaking News

अजब-गजब :दिनेश के कुत्ते की शादी रामप्रकाश की कुतिया से धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई, देखिए कुत्तों की शादी का ये वीडियो

पूरा गांव शादी में बाराती भी बना और डांस किया।

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जनवरी 2023)

अलीगढ़। यहाँ बीते दिन हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। ये शादी इंसान की नहीं एक कुत्ते और कुतिया की है। जी हाँ, पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ यह शादी संपन्न हुई। शादी में पूरा गांव बाराती बना।

सुखरावली ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी ने अपने पालतू कुत्ते टॉमी की शादी अतरौली के टिकरी में रहने वाले डॉक्टर रामप्रकाश सिंह की कुतिया जैली से कराई। इस शादी में जमकर लोगों ने फिल्मी गानों पर डांस किया। इनकी शादी में पूरा गांव बाराती बन गया।

दोनों की शादी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन तय की गई। टॉमी और जैली की शादी पूरे धार्मिक रीति रिवाज से हुई है। दोनों की शादी में अनोखी वरमाला भी हुई है। पूरा गांव बाराती बना और कुत्ते की शादी कराई गई। जैली के परिवार से आए लोगों ने टॉमी को तिलक भी लगाया। उसके बाद, टॉमी की बारात निकाली गई। टामी की बारात में बारातियों ने जमकर डांस किया। ढोलक से लेकर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से सजी इस बारात में जो भी था, खुद को नाचने से रोक नहीं पाया।

   

Check Also

अद्भुत : अब रात में भी उगेगा सूरज? अंतरिक्ष से रोशनी बेचने का दावा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) कल्पना कीजिए। रात के 9 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-