Breaking News

ब्रेकिंग – काशीपुर में रोडवेज की तीन बसें जलकर राख

   विनोद भगत

काशीपुर ।यहाँ बीती अर्द्ध रात्रि में रोडवेज की तीन बसें कर खाक हो गईं। यह सूचना मिलते ही रोडवेज के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।ए आर एम   अनिल कुमार सैनी ने शब्द दूत को बताया कि बसें कैसे जली अभी यह कहा नहीं जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और निरीक्षण तथा गेटमैन से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

बता दें कि ये तीनों बसें कुछ दिनों से वर्कशॉप परिसर में ही खड़ी थी।बसों की स्थिति देखकर लगता है कि काफी देर तक बसें जलती रहीं और पता नहीं चल पाया। रात्रि में वर्कशॉप पर ड्यूटी में तैनात चौकीदार शरीफ खां ने बताया कि साढ़े बारह बजे तक बसें सही हालत में थी क्योंकि एक बस उस समय वर्कशॉप के भीतर एंट्री हुई थी। पौने चार बजे उसने देखा तो बसें जली हुई थी। 

बसें क्या शार्ट सर्किट से जली हैं? बसों में जानबूझकर तो आग नहीं लगी? क्या कोई साजिश है इसके पीछे? कुछ दिन पहले इस संबंध में मीडिया में एक समाचार भी आया था। बहरहाल असलियत तो जांच के बाद ही निकलकर आयेगी। पर सवाल तो उठ गये हैं।  

  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देश में चीनी निर्यात पर तत्काल रोक: 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा प्रतिबंध

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 मई  2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-