Breaking News

गजब :मां ने ठंड में नहाने को कहा तो नौ साल के बच्चे ने बुला ली पुलिस और उसके बाद… .

पुलिस आ भी गई लेकिन मामला जानकर हैरान रह गई।

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जनवरी 2023)

हापुड़ । पहले पिता ने बच्चे की मर्जी के खिलाफ उसके बाल कटवा दिये। बाल कटवा कर मां ने जब बच्चे से नहाने के लिए जोर दिया तो बच्चे ने पुलिस को बुला लिया।

आप चौंक गये होंगे कि ये भी हो सकता है। पर हकीकत में ऐसा हुआ है। दरअसल हापुड़ में एक नौ साल के बच्चे ने ऐसा ही किया। हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। जब नौ साल के बच्चे ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया तो गांव में सभी पुलिस के आने के बाद हैरान रह गए।  उधर जब पुलिस बच्चे के घर पहुंची और उसको पूरा किस्सा पता चला।

दरअसल बच्‍चे को अपनी मां से शिकायत थी क्योंकि उसकी मां ने इतनी ठंड में उसे नहाने के लिए बोल दिया था और वह ठंड में नहाने से डर रहा था। बच्चे का कहना था कि पहले माता पिता ने मेरे स्टाइल में बाल नहीं काटने दिए और अब इतनी सर्दी में मुझसे नहाने के लिए कह रहे हैं जिससे वह नाराज हो गया था। इसीलिए उसने पुलिस को फोन लगा दिया।

   

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-