Breaking News

उत्तराखंड :सीएम धामी की एक तस्वीर से कांग्रेस में मची हलचल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तस्वीर के जरिए की धामी की तारीफ, जानिये क्या है मामला

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जनवरी 2023)

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बार फिर हरीश रावत ने एक तस्वीर के बहाने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर दी है।

अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जो तस्वीर पोस्ट की है। उसमें ज्यादा कुछ न कहकर “फोटो आफ द मंथ” लिखा है। अब आप मायने लगाते रहिये। हालांकि तस्वीर बता रही है कि हरीश रावत मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हो गये हैं। ऐसे समय में जब विपरीत राजनैतिक विचारधारा के चलते भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं तो हरीश रावत की ओर से इस तस्वीर को पोस्ट करना अपने आप में विरोधाभास है। बहरहाल हरीश रावत की इस पोस्ट से कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है।

   

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-