Breaking News

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :उत्तराखंड के नागरिकों का होने जा रहा बड़ा नुकसान, बनभूलपुरा बनाम जोशीमठ, मानवीय भूल और प्राकृतिक आपदा का प्रकोप आखिरकार नागरिकों को ही झेलना होगा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जनवरी, 2022)

देहरादून । हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण को लेकर जहाँ एक ओर हजारों नागरिकों का आशियाना उजड़ने की कगार पर है तो वहीं जोशीमठ में प्राकृतिक आपदा के चलते 500 से अधिक घर ढहने की संभावना है। हालांकि सरकार से लेकर जनता तक हल्द्वानी के बनभूलपुरा में उजड़ने जा रहे घरों की चर्चा में मशगूल हैं। दोनों ही जगह पर आखिरकार राज्य के नागरिकों का ही नुकसान होगा।

जोशीमठ को लेकर एसडीसी फाउंडेशन ने उत्तराखंड में आने वाली प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं पर अपनी तीसरी रिपोर्ट जारी की है। उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) की रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में 500 घर रहने के लायक नहीं हैं। रिपोर्ट में जोशीमठ में लगातार हो रहे भूधंसाव को लेकर चिंता जताई गई है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत के घायल होने की घटना को भी एक चेतावनी के रूप में देखा गया है।

रिपोर्ट का प्रमुख हिस्सा इस बार जोशीमठ के भूधंसाव को लेकर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के 500 से ज्यादा घर रहने लायक नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके कारण उन्हें 24 दिसंबर को सड़कों पर उतरना पड़ा। इस दिन शहर की करीब आठ सौ दुकानें विरोध स्वरूप बंद रहीं। जोशीमठ धंसाव के कारणों का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। इसके अलावा राज्य में दिसंबर 2022 में कोई बड़ी आपदा या दुर्घटना नहीं हुई है।

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। भू-धंसाव ने अब सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। बुधवार को जोशीमठ से 66 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। अब तक 77 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विशेषज्ञों का एक दल जोशीमठ रवाना होगा।

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-