Breaking News

काशीपुर :कूंडा थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जनवरी 2023)

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1494 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने आज कुंडा  थाने में खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढेला पुल के पास से बाइक सवार सुमित कुमार पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिलक थाना स्वार जिला रामपुर, मोहम्मद असलम पुत्र मकसूद निवासी सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर को गिरफ्तार किया है।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 1494 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। में आरोपियों ने बताया कि इंजेक्शनों को स्वार निवासी नदीम नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर काशीपुर क्षेत्र में महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस टीम में कुंडा थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, एसआई कैलाश देव, कांस्टेबल नरेश चौहान, हेमंत कुमार शामिल रहे।

   

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-