Breaking News

नये साल के पहले दिन दिल्ली में दरिंदगी:कार सवार पांच युवकों ने लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा, अर्द्धनग्न अवस्था में मिला शव,सभी आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जनवरी 2023)

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में साल के पहले दिन दरिंदगी की इंतहा पार करते हुए कार सवार पांच युवकों ने एक 23 वर्षीय लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा। लड़की की मौत हो गई। सबसे शर्मनाक तो यह है कि लड़की का शव निर्वस्त्र हालत में पुलिस ने बरामद किया है। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। प्रथम दृष्टि में रेप की बात की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि घटना के कुछ चश्मदीदों ने एक निजी चैनल को लड़की की हत्या कर फेंकने की भी बात कही है। हालांकि पुलिस अभी पड़ताल में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

घटना आज तड़के या 31 और 1 जनवरी की रात तीन बजे की है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी हरेन्द्र सिंह के मुताबिक कंझावला पुलिस को सुबह करीब 3 बजकर 24 मिनट पर फोन आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि एक महिला का शव बलेनो कार से बंधा हुआ था और उसे घसीटा जा रहा था। कंझावला पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा कॉलर से उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क किया गया। जिसके बाद कॉलर ने वाहन की पहचान ग्रे रंग के रूप में की।

नये साल का जश्न मना रहे युवकों की इस दरिंदगी से एक बार फिर देश शर्मशार हुआ है। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेन्द्र सिंह बताया कि ये घटना शनिवार और रविवार की रात करीब 3 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार में सवार 5 लड़कों को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।

कंझावला पुलिस को सुबह करीब 3 बजकर 24 मिनट पर फोन आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि एक महिला का शव बलेनो कार से बंधा हुआ था और उसे घसीटा जा रहा था। कंझावला पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा कॉलर से उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क किया गया है, जिसके बाद कॉलर ने वाहन की पहचान ग्रे रंग के रूप में की।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की गई तो पता चला करीब 23 साल की लड़की एक स्कूटी से अपने घर वापस जा रही थी। तभी एक बलेनो कार में पांच लड़के सवार थे। जिन्होंने स्कूटी में टक्कर मारी  4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर पूरी से कंझावला इलाके तक घसीट कर ले गई, जिसमें लड़की के सारे कपड़े शरीर से अलग हो गए और शरीर में काफी चोट आई, जिसके कारण लड़की की मौके पर ही मौत हुई।

कंझावला के जोंटी गांव के पास एक राहगीर ने लड़की की लाश को कार के नीचे फंसे हुए देखा कॉल की और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।

इस दौरान मृतक अपने घर में कमाने वाली अकेली सदस्य थी। मृतक के परिवार मे दो छोटे भाई बहन है। जहां पिता की मौत हो चुकी है और मां बीमार रहती है। जहां कल देर रात की मृतक एक प्राइवेट फंक्शन में वेलकम गर्ल का काम करके वापस लौट रही थी।  फिलहाल गाड़ी चला रहे आरोपी अमित उसके साथ आगे बैठे कालू समेत तीन और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक लड़की लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसके बाद मृतक के शव को एसजीएम अस्पताल मंगोलपुरी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया है।

   

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-