Breaking News

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना :मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नशे में धुत नाचते मिले तीन डाक्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन ने किया निलंबित

पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीनों चिकित्सक।

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जनवरी 2023)

वींरोखाल। यहाँ मंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन डाक्टर नशे में धुत होकर नाचने लगे। उनकी अजीबोगरीब हरकतों के चलते लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ। तीनों सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

वीरोंखाल के पूर्व ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा के मुताबिक जब इन तीनों की जानकारी ली गई तो पता चला कि ये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक हैं। उनकी हरकतों से वहाँ मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। तत्काल अस्पताल के प्रबंधक को बुलाकर तीनों को उनके हवाले कर दिया गया। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने तीनों को निलंबित कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलाब चौबे ने तीनों चिकित्सकों का व्यवहार निंदनीय बताते हुए कहा कि दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

   

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-