Breaking News

ब्रेकिंग :जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, तीन अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार यह हत्या पुरानी रंजिश में की गई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (31 दिसंबर 2022)

नई दिल्ली। तीन अज्ञात बदमाशों ने जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।  शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिम मालिक महेंद्र अग्रवाल की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना को तीन बाइक सवारों ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर की रात आठ बजे महेंद्र अग्रवाल के ऑफिस में घुसकर तीन आरोपियों ने महेंद्र पर गोलियां बरसाई। आरोपियों ने महेंद्र के सिर में गोली चलाई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं साल के अंतिम दिन हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

वहं पुलिस अब जांच में जुटी है कि महेंद्र अग्रवाल की हत्या क्यों की गई है। जिन लोगों ने महेंद्र की हत्या की है उनके साथ क्या दुश्मनी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम को मौके पर पहुंच कर सबूत इकट्ठे करने को कहा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस जांच को आगे बढ़ाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस को यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है।

   

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-