@शब्द दूत ब्यूरो (26 दिसंबर 2022)
काशीपुर। शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी, शिवालिक नगर, नीझड़ा में रविवार को वार्षिक खेल दिवस उड़ान “जेस्ट फॉर गेम्स” 2022 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष, वन विकास निगम उत्तराखण्ड सरकार, विशिष्ट अतिथि राम मेहरोत्रा अध्यक्ष प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन उत्तराखण्ड, विद्यालय प्रबन्ध निदेशक बसन्त बल्लभ भट्ट, विद्यालय प्रधानाचार्य कबीन्द्र सिंह डसीला द्वारा संयुक्त रूप से माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उमा डसीला, भूमिका जोशी एवं आशीष पंचोली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आये सभी प्रबन्ध निदेशक एवं प्रधानाचार्य को सेपलिंग देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिताएँ, 100 मी0 दौड़, रिले दौड़ आदि दौड़ो का आयोजन किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम वंडर बीट्स, योगाः द इंटरनल एवं एक्सटर्नल हीलर, स्प्रिचुअल फिटनेस ऑफ इंडिया, प्रोमिसिंग किड्स ऑफ इंकडेबिल इंडिया, बीट्स ऑफ टूगेदरनेस, गो ग्रीन ग्रो ग्रीन, ये वक्त हमारा है आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
अंत में देवभूमि संस्कृति की एक झलक कार्यक्रम की झाँकी प्रस्तुत की गयी जिसमें लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कैलाश चन्द्र गहतोड़ी द्वारा देवभूमि संस्कृति की एक झलक कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि प्रदान कर विद्यार्थियों को यह शिक्षा दी गई कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग जरूर करना चाहिए।
विद्यालय संरक्षक लोकमणि भट्ट द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गवर्नर अवार्ड प्राप्त श्रीमती नमिता पंत द्वारा भी उपरोक्त कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप रूपये 5100/- की धनराशि दी गयी। विद्यालय प्रबन्ध निदेशक बसन्त बल्लभ भटट एवं प्रधानाचार्य ने विशिष्ट अतिथि राम मेहरोत्रा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में एसिड अटैक विक्टिम कविता बिष्ट जी को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर साथ ही विद्यालय तंत्र द्वारा नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ममता भट्ट, नैना जोशी, भरत सिंह बिष्ट, मौ० जावेद, प्रदीप सिंह बिष्ट, चन्द्र शेखर मिश्रा, धीरज पाण्डेय, प्रमोद भट्ट, शुभम राणा, दिनेश चन्द्र आर्य, ललित खुराना, रक्षित भट्ट, योगेश रावत, गौरव, मीनाक्षी डंगवाल, अनीता सिंह, सुमन रानी, सरिता जोशी, हेमा मनराल, ममता बिष्ट, रश्मि वर्मा, मोहनी काण्डपाल, दिव्या बाजपेयी, आरती शर्मा, ऊषा मठपाल, सोनल सुखीजा, सुनीता भण्डारी, कमला मेहरा, सोनिका, वन्दना खनसाली, दीपा कोटनाला, मंजू बिष्ट, नगमा खान, नेहा वर्मा, सलोनी रावत आदि मौजूद थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

