Breaking News

बड़ी और काम की खबर :”दो हजार के नोट बंद होंगे, एक हजार का नोट फिर आयेगा” केंद्र सरकार ने बताया क्या है सच्चाई?

@शब्द दूत ब्यूरो (18 दिसंबर 2022)

नई दिल्ली। क्या दो हजार के नोटों की जगह दोबारा एक हजार के नोट बाजार में आयेंगे? जी हाँ सोशल मीडिया ऐसी पोस्ट खूब शेयर की जा रही है।

जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उसके अनुसार 1 जनवरी से ₹1,000 का नया नोट आने वाला है। सोशल मीडिया पर किये जा रहे इन दावों से भ्रम की स्थिति बन रही है। सरकार के संज्ञान में जब इस तरह के दावों की सूचना पहुंची तो सरकार ने साफ किया कि यह दावा पूरी तरह से फर्ज़ी है।

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उस दावे पर बाकायदा एक स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी से ₹1,000 का नया नोट आने वाला है और ₹2,000 के नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे। दावे के मुताबिक, बैंक में ₹2,000 के नोटों में सिर्फ ₹50,000 जमा हो सकेंगे। सरकार ने कहा, “दावा फर्ज़ी है। “

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-