Breaking News

ब्रेकिंग :पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस अधिकारियों समेत छह की मौत, कई हिरासत में

घात लगाकर बैठे हमलावरों ने एक लापता व्यक्ति की तलाश करने आई पुलिस टीम पर गोलियां चला दी।

@शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर 2022)

ऑस्ट्रेलिया। यहाँ  क्वींसलैंड राज्य में बीती शाम पुलिस की एक टीम लापता व्यक्ति की तलाश करने के लिए जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान  घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला बोले दिया जिसमें पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की ग्रामीण ऑस्ट्रेलिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के बाद वहाँ हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है।  हिंसा की ये वारदात शाम करीब 4:45 बजे शुरू हुई। सोमवार को जब चार अधिकारी क्वींसलैंड राज्य में एक दूरस्थ इलाके में पहुंचे। तभी कम से कम दो शूटरों ने वाईंबिला में पुलिस अधिकारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की। लेकिन इस बीच दो पुलिस अधिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हिंसा में छह और लोगों की जान गई है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-