Breaking News

उत्तराखंड: वैगन-आर कार खाई में गिरी, चार की मौत, दो घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (09 दिसंबर, 2022)

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रमाड़ी में एक वैगन-आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल जिनमें एक बच्चा और एक महिला शामिल हैं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरूवार को एसडीआरएफ के बागेश्वर स्थित नियंत्रण कक्ष को रमाड़ी में कार हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर वैगन-आर कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी मिली। टीम ने दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। कार में कुल छह लोग सवार थे। वहीं, एक पुरुष और 3 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतकों में दरबान सिंह (60), लाली देवी (55), गोपुली देवी (62) और आनुली देवी (50), जबकि घायलों में ज्योति (04) और पुष्पा देवी (32) हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-