Breaking News

काशीपुर :मुकेश चावला उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महानगर अध्यक्ष मनोनीत

@शब्द दूत ब्यूरो(05 दिसंबर 2022)

काशीपुर । उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नगर ईकाई की आज यहाँ घोषणा की गई। मुकेश चावला को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

यहाँ काशीपुर मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रवीण सेठी ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई की संस्तुति पर ये मनोनयन किये गये। मुकेश पाहवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जतिन नरूला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया गया।

अपने मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष मुकेश चावला ने कहा कि उन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जो विश्वास जताया है वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभायेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में गुरविंदर सिंह चंडोक, अमन बाली, जसपाल सिंह चड्ढा राजीव परनामी चेतन अरोरा और प्रभात साहनी मनीष सपरा आदि प्रमुख थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-