Breaking News

ह्रदयविदारक घटना :स्टेज पर वरमाला पहनाते ही हुई दुल्हन की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर 2022)

लखनऊ । यहाँ मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शादी की रस्म वरमाला के दौरान जहां दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाई दुल्हन की मौत हो गई। इस ह्रदयविदारक घटना से वहाँ माहौल बेहद गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाने के दौरान हार्ट अटैक आया, जिसके बाद वो दूल्हे को वरमाला पहनाते हुए ही स्टेज पर गिर गई। दुल्हन को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शिवांगी को हार्ट अटैक आया। इस कारण उसकी मृत्यु हुई है। दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही परिवार जनों और अन्य लोगों के होश उड़ गए। बता दें कि बारात बुद्धेश्वर से आई थी। शादी के दौरान सभी के चेहरे पर खुशियां थी। वरमाला आयोजन के दौरान अचानक ये खुशी परेशानी, चिंता और बार में मातम में बदल गई।

दुल्हन बनी बेटी को विदा करने का अरमान सजाकर बैठे परिवार के लोगों का अब शिवांगी के जाने से रो रो कर बुरा हाल हो गया है। दूल्हा विवेक भी दुल्हन की मौत से सदमे में है। जानकारी के मुताबिक शिवांगी को बीते 15-20 दिनों से बुखार था। उसका ब्लड प्रेशर भी लो था। मगर उसकी सेहत एक सप्ताह पहले ठीक हो गई थी। इसके बाद शादी के दिन उसे अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार जनों ने तीन दिसंबर को मृतका शिवांगी का अंतिम संस्कार कर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-