Breaking News

काशीपुर :हल्द्वानी से वैवाहिक समारोह में शामिल होने आये युवक का शव कार में मिला, दो दोस्त हिरासत में, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 दिसंबर 2022)

काशीपुर। हल्द्वानी से विवाह समारोह में आये एक युवक का शव मैरिज हॉल के पास कार में मिला। युवक अपने दो साथियों के साथ आल्टो कार से आया था। पुलिस ने दोनों साथियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक की मां ने उसके दो दोस्तों पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक धीरज बिष्ट (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के कटघरिया निवासी धीरज सिंह बिष्ट (25) पुत्र स्व. पान सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बीते चार दिन पूर्व वह हल्द्वानी स्थित अपने घर आया था। इस दौरान हल्द्वानी निवासी उसके दोस्त विवेक की बारात शनिवार रात्रि काशीपुर आयी थी तो धीरज सिंह बिष्ट हल्द्वानी निवासी मित्र नीरज बिष्ट व किच्छा निवासी राहुल पाल के साथ कार सं. यूके04एच-8889 में सवार होकर यहां खड़कपुर देवीपुरा स्थित सत्यम पैलेस में आये थे।

रविवार की सुबह करीब 9 बजे धीरज सिंह बिष्ट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला। कार में शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मृतक की मां ने आरोप लगाया कि है उसके दोस्तों नेे आतेे समय कालाढूंगी में शराब पिलाकर हत्या की है।

वहीं पुलिस मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था तथा सबसे छोटा था। मृतक की तीन बहन माया, आशा व हेमा विवाहित हैं जिसमें माया की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। दो बहने पुष्पा व कल्पना अविवाहित हैं जिसमें पुष्पा के रिश्ते की बात चल रही है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-