Breaking News

दुखद :काशीपुर के कांग्रेस नेता के युवा पुत्र का सड़क हादसे में निधन

@शब्द दूत ब्यूरो (04 दिसंबर 2022)

काशीपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के युवा पुत्र की मौत हो गई। कांग्रेस नेता के पुत्र की असामयिक मौत से यहाँ शोक की लहर दौड़ गई।

काशीपुर के कांग्रेस नेता राशिद फारूकी के युवा पुत्र अमान फारूकी की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता राशिद फारूकी का 20 वर्षीय पुत्र अमान अपनी मोटरसाइकिल से समय करीब 8:15 भारतीय रेस्टोरेंट से अपने घर मोहल्ला महेशपुरा के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही वह भारतीय रेस्टोरेंट से मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी धर्म कांटे के पास अचानक उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों की सूचना पर भारतीय रेस्टोरेंट से पहुंचे परिजनों ने सरवर खेड़ा में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। जहां पर उन्होंने घायल अमान को मुरादाबाद से दिल्ली रोड पर स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-