Breaking News

उत्तराखंड :आपसे वसूले चालान के रुपये से अब पुलिस करेगी ये काम

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर, 2022)

देहरादून में यातायात प्रबंधन के साथ अब ड्रोन से पुलिस पेट्रोलिंग भी करेगी। इसके लिए नए ड्रोन खरीदने की तैयारी है। खास बात यह है कि पुलिस ड्रोन का भुगतान चालान से वसूले गए रुपये से करेगी। बीते महीने यातायात पुलिस ने देहरादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्रोन से कार्रवाई शुरू की है। ड्रोन कैमरे उल्लंघन पर फोटो खींचते हैं जिनके आधार पर यातायात पुलिस चालान करती है।

फिलहाल यातायात पुलिस एक अपना और एक प्राइवेट वेंडर का ड्रोन इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन में भी और भी कई तरह की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि यह प्रयोग सकारात्मक रहा है। अब पेट्रोलिंग में भी ड्रोन के इस्तेमाल की योजना है। इसके लिए नए ड्रोन खरीदे जाएंगे।

ड्रोन खरीदने के लिए ज्यादा बजट की आवश्यकता होगी। लेकिन, विभिन्न उपकरणों की खरीद पहले से ही बजट के कारण लटकी हुई है। ऐसे में पुलिस ने बिना बजट के ही ड्रोन खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्थानीय कंपनियों के साथ करार किया जाएगा। ड्रोन सप्लाई करने वाली कंपनी को भुगतान के रूप में चालान की राशि का एक हिस्सा दिया जाएगा। अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।

देहरादून में ड्रोन से यातायात प्रबंधन के प्रयोग का परिणाम सकारात्मक रहा है। ऐसे में पुलिस सभी जिलों में ड्रोन से चालान काटने और यातायात प्रबंधन की योजना बना रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन की आवश्यकता होगी। एडीजी टेलीकॉम अमित सिन्हा ने बताया कि ड्रोन से कई काम आसान होंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-