Breaking News

दुखद हादसा :मार्ग दुर्घटना में तीन पत्रकारों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

@शब्द दूत ब्यूरो (29 नवंबर 2022)

रायसेन। एक दुखद हादसे में तीन पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई।  दुर्घटना रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस ने बताया कि विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा अपने पत्रकार साथियों सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित के साथ मोटरसाइकिल से सोमवार की देर रात विदिशा लौट रहे थे।

ये तीनों पत्रकार साप्ताहिक अखबार चलाते थे। अखबार छपवाने के लिए हर सप्ताह भोपाल प्रिंटिंग प्रेस जाते थे। इसी सिलसिले में सोमवार की सुबह भी तीनों मोटरसाइकिल से भोपाल गए थे।भोपाल से विदिशा लौटते समय बीती देर रात करीब साढ़े नौ बजे सलामतपुर लांबाखेड़ा जोड़ पर अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों पत्रकारों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा से कई साथी पत्रकार और उनके मित्र घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को बेरखेड़ी चौराहे के पास पकड़ लिया गया है। तीनों पत्रकारों के शवों को रायसीन जिले के सांची अस्पताल में रखा गया है, जहां आज उनका पोस्टमार्टम हुआ ।

उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत कई मंत्रियों और कांग्रेसी नेताओं ने तीनों पत्रकारों के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से तीनों पत्रकारों के परिजनों को चार—चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-