Breaking News

काशीपुर :भारत विकास परिषद का निःशुल्क कोचिंग सेंटर-‘अरुणोदय’ का शुभारम्भ

@शब्द दूत ब्यूरो (24 नवम्बर 2022)

काशीपुर । भारत विकास परिषद नगर शाखा के तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए गुरु तेग बहादुर निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काशीपुर में की गई।

शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम रीजनल सचिव अजय अग्रवाल , अध्यक्ष प्रियांशु बंसल, सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यश अंकुर अग्रवाल, और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

भारत विकास परिषद के रीजनल अजय अग्रवाल ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की उनके अतुल्य बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता और उन्होंने धर्म की और मानवता की रक्षा के लिये हॅसते हँसते अपना जीवन बलिदान कर दिया था, इसीलिए उनको हिन्द की चादर भी कहा जाता है।

इस बलिदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा निःशुल्क गुरु तेग बहादुर कोचिंग सेंटर-‘अरुणोदय’ की स्थापना की गई।

अध्यक्ष प्रियांशु बंसल ने बताया कि जो बच्चे पढ़ने में कमजोर है और समाज के अत्यंत निर्धन वर्ग से आते हैं, ऐसे बच्चों को, विद्यालय के अलावा अतिरिक्त कक्षा के उद्देश्य व ऐसे बच्चे जो किन्ही बजह से पढ़ नहीं पा रहे, इस कोचिंग सेंटर की स्थापना की गई है जिससे उन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

कार्यक्रम के अंत मे कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा की इस कोचिंग सेंटर मे मेधावी छात्रों को विशेष प्रोत्साहन पुरुस्कार भी दिया जायेगा।

इस अवसर पर रीजनल सचिव अजय अग्रवाल, अध्यक्ष प्रियांशु बंसल, सचिव सचिन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला संयोजिका सुरभि बंसल, सह संयोजिका काव्या अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा जी ने परिषद् द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों के लिये परिषद का आभार व्यक्त किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-