Breaking News

खास खबर :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीआईपी तिलिस्म को तोड़ दिया, जनता और युवाओं से सीधे संवाद और रोजमर्रा की गतिविधियों में हो रहे शामिल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20 नवंबर 2022)

अल्मोड़ा । उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के वीआईपी तिलिस्म को लगातार तोड़ रहे हैं और जनता से सीधे जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसकी एक और बानगी आज अल्मोड़ा में देखने को मिली।

सीएम  धामी आज अल्मोड़ा में मार्निग वाॅक के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया।

सीएम धामी ने युवाओं से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर “खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट” में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी मुलाक़ात कर उनका हाल-चाल जाना। सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा बेहद उत्साहित नजर आए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं और रात्रि विश्राम वहीं करते हैं तो सवेरे मार्निग वाॅक पर जरूर जाते हैं। इस दौरान आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जानते हैं और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-