Breaking News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग :चार किशोरों की नदी में डूबने मौत,

@शशांक राणा

देवाल (19 नवंबर 2022) । चमोली जिले के विकासखंड मुख्यालय देवाल से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15 से 17 आयु वर्ग के 4 किशोरों की नदी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक चारों के शव नदी में भी पानी के अंदर हैं। इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी लापता किशोरों का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था।

आज सुबह जानकारी मिली की हॉट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कल कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी के अंदर पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही लापता किशोरों के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। चारों नाबालिगों के शव कैल नदी में पानी के अंदर पड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार इनमें धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट एवं इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा शामिल हैं। शवों को पानी से बाहर निकालने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ का इंतजार किया जा रहा है। चारों किशोर राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से 11 तक अध्ययनरत थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-