Breaking News

काशीपुर :श्री कायस्थ सभा के चुनाव 20 नवंबर को

@शब्द दूत ब्यूरो (07 नवंबर 2022)

काशीपुर। कायस्थ परिवारों के हितो की रक्षा एवं आपसी एकजुटता को बनाये रखने के लिए कार्यरत श्री कायस्थ सभा काशीपुर की आम बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर अगली नयी कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सर्वसम्मति से सुशील सक्सेना को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है । इस सम्बन्ध में कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद स्वरुप सक्सेना द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर चुनाव होने की घोषणा कर दी गयी है ।

चुनाव अधिकारी सुशील सक्सेना ने बताया की संस्था द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर चुनाव कराये जाते हैं तथा संस्था के संचालन हेतु कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव संस्था के सदस्यों द्वारा किया जाता है ।इस बार यह चुनाव आगामी 20 नवंबर 2022 को किया जाना सुनिश्चित किया गया है । अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे अन्य महत्वपूर्ण पदो हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 15 नवंबर रखी गयी है जिसके लिए आवेदन पत्र 13 नवंबर से उपलब्ध होंगे तथा नामांकन के पश्चात नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर रखी गयी है । समस्त चुनावी प्रक्रियायें मां चामुंडा मंदिर के निकट स्थित श्री कायस्थ सभा भवन में संचालित की जाएंगी जिसके लिए चुनाव अधिकारी सुशील सक्सेना के नेतृत्व में सभी जरूरी तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं ।

इस दौरान वीरेंद्र सक्सेना , राम अवतार सक्सेना ,गौरव सक्सेना , सुशील सक्सेना हितेंद्र भटनागर, ज्ञानेंद्र सक्सेना, आदि संस्था सदस्य मौजूद थे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-