Breaking News

काशीपुर :वरिष्ठ पत्रकार रामौतार अग्रवाल ने कायम की मानवता की मिसाल, पत्नी के निधन के बाद की उनकी आंखे दान,

मृतका के नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करते चिकित्सक

@शब्द दूत ब्यूरो (04 नवंबर 2022)

काशीपुर । वरिष्ठ पत्रकार रामौतार अग्रवाल ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए अपनी पत्नी के निधन के बाद उनके नेत्रदान कर समाज को प्रेरित किया है।

बता दें कि शहर के वरिष्ठ पत्रकार रामौतार अग्रवाल की 77 वर्षीय पत्नी श्रीमती शोभा अग्रवाल का आज सुबह निधन हो गया था। लायन अभिषेक गोयल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर तथा डॉ ईश्वर पैगिया के निवेदन पर रामौतार अग्रवाल ने मृत पत्नी के नेत्रदान करने का संकल्प लिया।

इस पर मुरादाबाद से सी एल गुप्ता आई बैंक से चिकित्सकों की टीम पहुंची और नेत्रदान की प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी की।

वरिष्ठ पत्रकार रामौतार अग्रवाल के इस मानवीय कार्य की सराहना हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार रामौतार अग्रवाल ने कहा कि उनकी पत्नी के निधन के बाद उनकी आंखें किसी के काम आ रहीं हैं यह उनकी पत्नी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-