Breaking News

रुद्रपुर :आईमैक इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के नए शैक्षिक सत्र का हुआ शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो (03 नवंबर 2022)

रुद्रपुर ।  आईमेक इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में पीजीडीएम पाठ्यक्रम के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देव होम्स इंफ़्रा निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अभिषेक घिल्डियाल के द्वारा किया गया । उन्होंने अपने वक्तव्य में छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया की उनको औद्योगिक व प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रबंधकीय शिक्षा के अतिरिक्त स्किल डेवेलप करना होगा ।उन्होंने यहाँ के छात्रों की प्रशंशा करते हुए यह आश्वाशन दिया की पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात उचित रोजगार के लिए चयन कर लिया जायेगा । उन्होंने कहा की समय समय पर छात्रों में बिज़नेस मैनेजमेंट स्किल्स डेवेलप करने में अपना योगदान देंगे ।

संस्थान के निदेशक डॉ० बी एस मोशाल (पूर्व प्रोफेसर दिल्ली यूनिवर्सिटी) ने अपने सम्बोधन में कहा की संस्थान के छात्रों को उद्योगों की आवश्यक्ताओं के अनुरूप कौशल विकसित किया जाएगा ताकि रोजगार के अवसर का लाभ छात्रों को मिल सके । छात्रों को पीजीडीएम पाठ्यक्रम के विषय में जानकारी देकर कार्यक्रम का समापन संस्थान की प्राचार्या नमिता सिंह चावला के द्वारा किया गया ।

संस्थान के पी०आर०ओ० गिरीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई ) शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से स्वीकृत प्रबंधन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यवसायिक पाठ्यक्रम- दो वर्षीय पूर्णकालिक पाठ्यक्रम – पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट ( पीजीडीएम) संचालित किया जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-