Breaking News

बड़ी खबर :बेखौफ बदमाशों ने ज्वैलर्स पर झोंके फायर, बाल बाल बचा, बाइक छोड़ हुये फरार, लारेंस विश्नोई गैंग का नाम लिया

बदमाश कितने बेखौफ थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस के सामने ही फिर पहुंच गए।

@शब्द दूत ब्यूरो (03 नवंबर 2022)

हल्द्वानी । बेखौफ बदमाशों ने बीती रात यहाँ एक ज्वैलर्स के बेटे को गोली पर फायर झोंक दिये। हमले में व्यापारी का बेटा बाल बाल बच गया। बता दें कि इससे पहले काशीपुर के तीन ज्वैलर्स को लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। हल्द्वानी में तो फायर कर भागे बदमाश बाद में भी बाइक से मौके पर आये जिसकी कि पुलिस को भनक लग गई लेकिन पीछा करने के बावजूद बदमाश हाथ नहीं आये और बाइक छोड़ भाग गये।

घटनाक्रम के अनुसार तिकोनिया में रामशरण वर्मा की कुमाऊं ज्वैलर्स नाम से दुकान है। बीती रात उनके पुत्र राजीव वर्मा दुकान बंद कर अपनी कार से घर पहुंचे कि कार से उतरते समय पीछे से आये दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिये। इस हमले में राजीव वर्मा बाल बाल बच गये लेकिन उनकी कार का शीशा टूट गया।

घर के बाहर गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत बाहर आये तो हैरान रह गए। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी ज्वैलर्स के घर पहुंच कर बात कर रहे थे कि उनके सामने ही राजीव के वॉट्सऐप पर कॉल आई कालर ने लारेंस विश्नोई के नाम से धमकाया। कुछ देर बाद फिर कॉल आई और इस बार कॉल किसी दूसरे व्यक्ति ने की। कॉल पर हमला करने वाले व्यक्ति का नाम लेते हुए कॉलर ने कहा कि तू उसके पिता को परेशान करता है बता मामले को कैसे निपटाना है।

फायर झोंकने वाले कितने बेखौफ थे इसका पता इस बात से चल जाता है कि पुलिस अधिकारी जब मौके पर जानकरी ले रहे थे तो तीन युवक बाइक से वहाँ से निकले। राजीव ने दो युवकों को पहचान लिया और शोर मचाया। ये दोनों युवक वही थे जिन्होंने थोड़ी देर पहले हमला किया था।

पुलिस ने हमलावरों की बाइक का पीछा किया लेकिन बाइक छोड़ कर हमलावर फरार हो गए। बाइक पुलिस के कब्जे में है। उधर ज्वैलर्स के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-