Breaking News

ब्रेकिंग :ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने देश में आर्थिक संकट के लिए माफी मांगने के बाद इस्तीफा दिया,पद संभालने के 45 दिन बाद दिया त्यागपत्र

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2022)

ब्रिटेन में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है। 45 दिन पहले प्रधानमंत्री चुनी गई लिज ट्रस ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन में बड़े आर्थिक संकट संकट के बीच स्थिति न संभालने के कारण उन्होंने पद छोड दिया।

ब्रिटेन में सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली लिज ट्रस के आर्थिक कार्यक्रम के कारण ब्रिटेन के बाजार में उथल-पुथल मच गई थी और कंजरवेटिव पार्टी में बहुत से लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

बता दें कि विरोध को देखते हुए लिज़ ट्रस को टैक्स कटौती पर अपनी सभी नीतियां वापस लेनी पड़ीं थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह जिस जनादेश के आधार पर चुनन गई उसे पूरा नहीं कर पाईं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने से  पहले उन्होंने आर्थिक नीतियों पर उनकी सरकार के यू टर्न के लिए माफी भी मांगी थी। साथ ही अपनी सरकार के पहले वित्त मंत्री से इस्तीफा ले लिया था। जिस पर भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने भी ब्रिटेन की गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-