Breaking News

गजब :प्राथमिक विद्यालय की किचन में पकड़ी गई शराब की 52 पेटियां, प्रधानाचार्य निलंबित

स्कूल में शराब की पेटियां मिलने का यह पहला मामला है।

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2022)

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कुशीनगर के तमुकही थाने के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय के किचन में शराब की बोतलें मिलने का हैरतअंगेज मामला पकड़ में आया। विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है।

शराब की बोतलें तब पकड़ में आईं जब कुछ स्कूली बच्चे खेलते हुए उस कमरे में गए तो वहां अंग्रेजी शराब की बोतलें रखी हुई थीं। बोतलें देखकर छात्रों ने शोर मचाया तो शिक्षक और प्रधान पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये इलाका बिहार सीमा से सटा है। इसके चलते शराब तस्करों ने स्कूल में ही शराब रख दी थीं। इस मामले में प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।विद्यालय से 52 डिब्बे शराब मिली है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-