@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2022)
काशीपुर /नैनीताल । उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने काशीपुर की रतन सिनेमा रोड व मेन बाजार व अन्य मार्गों से अतिक्रमण न हटाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपजिलाधिकारी तथा नगर निगम को एक अवमानना याचिका दायर करने पर जबाब मांगा है।
जानकारी के अनुसार काशीपुर निवासी मनोज कौशिक द्वारा उच्च न्यायालय में दायर अवमानना याचिका में कहा गया कि मेन बाज़ार ओर रतन रोड क़िला डॉक्टर लाइन निगम पैदल चलने के लिए बनाये स्थान तथा नाली के ऊपर और नाली पर बहुत अतिक्रमण है। हाई कोर्ट ने पहले भी अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था पर कुछ नही हो रहा।
इस याचिका पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सख़्त आदेश देते हुए उपजिलाधिकारी काशीपुर ओर मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर के नोटिस जारी कर तलब किया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal