Breaking News

मुस्लिम युवकों के हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिए

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2022)

अखिल भारतीय हिंदू सेना के अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा के साथ आधा दर्जन मुस्लिम युवकों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा दर्जन लोग और कुछ बच्चे हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के संबंध में  सचिन शर्मा कहते हैं किअखिल भारतीय हिंदू सेना का जिला अध्यक्ष हैं। दूसरे समुदाय के लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए ये पाठ किया है।

उधर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि हनुमान चालीसा या जो भी चीज हो उसे कोई भी अपनी मर्जी से पढ़ता है तो उसमें कोई रुकावट नहीं है।

उन्होंने कहा, हमारे हिंदू भाई या जो अपने को सनातन कहते हैं वह इसका पाठ करते हैं उस पर कोई पाबंदी नहीं है लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों के साथ इसके लिए जबरदस्ती कराना संविधान में गलत है। संविधान में जबरदस्ती कोई दूसरे मजहब की चीजों को बलपूर्वक करने या सिखाने को गलत कहा गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-