Breaking News

एशिया कप जीतने के भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान पर ही जश्न मनाने लगी, देखिए जश्न का वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2022)

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराने के बाद महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने जमकर मैदान पर ही जीत की खुशी का जश्न मनाया। खुशी में झूमती भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी कप को हाथ में लेकर नाचती दिखाई दीं।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि देश में महिला क्रिकेट की इस जीत को लेकर वह उत्साह देखने को नहीं मिला जो कि पुरूष क्रिकेट टीम के जीतने पर होता है।

मैच में भारत की महिला  गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी।

श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-